नैनीताल, मार्च 7 -- गरमपानी। कैंची धाम में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी। रानीखेत और अल्मोड़ा की ओर से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहनों को खैरना में सड़क किनारे रोक दिया, ताकि छोटे वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित न हो। इस संबंध में चौकी इंचार्ज रमेश पंत ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन रही है। यातायात को सामान्य रखने के लिए बड़े और भारी वाहनों को फिलहाल खैरना में रोका गया। रात 8 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर भारी वाहनों को बारी-बारी से रवाना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...