नैनीताल, फरवरी 21 -- गरमपानी। खैरना बाजार में शनिवार सुबह पास लेने के दौरान केमू और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। दोनों हल्द्वानी की ओर जा रही थीं। ओवरटेक करने के प्रयास में रोडवेज बस, केमू के किनारे से टकरा गई। जिसके बाद राष्ट्रीय कुछ समय जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बसों में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य को भेजा। बाद में दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.