खैरना बैराज परियोजना में डूब क्षेत्र के लोगों को मिलेगा चार गुना मुआवजा
नैनीताल, जुलाई 23 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट स्थित बढ़ेरी में प्रस्तावित खैरना बैराज परियोजना को लेकर गुरुवार को महादेव शिव मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें तकनीकी पहलुओं, डूब क्षेत्र, मुआवजा, सड़क, पेयजल, सिंचाई और पर्यटन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।अधिकारियों ने बताया कि बैराज में 13 मीटर जलस्तर रखा जाएगा। डूब क्षेत्र में आने वाली सड़क को ऊपरी हिस्से से दो लेन में विकसित किया जाएगा, जबकि बैराज के नौ गेटों के माध्यम से नदी के मध्य से जल निकासी की व्यवस्था रहेगी। परियोजना से प्रभावित तल्लाकोट की करीब 2.5 हेक्टेयर व धारी खैरनी की 3.7 हेक्टेयर नाप भूमि के लिए शासन की निर्धारित दर से चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान रखा है। विधायक सरिता आर्या ने कहा, कि खैरना बैराज बनने से नैनीताल, गरमपानी, भवाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.