नैनीताल, अप्रैल 8 -- कैलाश, गरमपानी। खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे पर बुधवार दोपहर बारिश के चलते नौणा के पास पहाड़ी बड़े-बड़े पत्थर और बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति ये रही कि सड़क के आधे से अधिक हिस्से में मलबा और पत्थर फैल जाने से यातायात आवागमन में परेशानी रही। बाद में बेतालघाट और खैरना से आ रहे टैक्सी चालकों प्रकाश सिंह, राम सिंह व लोगों ने पत्थरों और बोल्डरों को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। लोनिवि नैनीताल के जेई शकील अहमद ने बताया कि मलबा हटाने को मशीन भेजकर मार्ग को पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...