नैनीताल, मार्च 22 -- गरमपानी, संवाददाता। खैरना बाजार में रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित साह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 29 मार्च को बैठक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।बैठक के दौरान व्यापारियों के हितों, बाजार की व्यवस्थाओं और भविष्य की रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। तय हुआ कि प्रत्येक माह एक दिन खैरना गरमपानी बाजार पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। अंत में सभी ने बाजार के विकास व व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान अध्यक्ष अंकित साह, भास्कर तिवारी, प्रहलाद खत्री, मनोहर बिष्ट, बालम सिंह, पूरन जलाल, नीरज जलाल, पुष्कर पनौरा, जगदीश जोशी, आरडी जोशी, नवल बिष्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.