नैनीताल, जनवरी 3 -- गरमपानी। वीकेंड पर शनिवार को भी कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात का दबाव बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और जाम से बचाव को पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की। अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से आने वाले भारी और बड़े वाहनों को खैरना व क्वारब में ही रोक दिया गया। खैरना पुलिस चौकी के एसआई रमेश पंत ने बताया कि कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुचारू बनाए रखने को यह कदम उठाया। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस लगातार यातायात पर नजर रख रही है। साथ ही श्रद्धालुओं और लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.