नैनीताल, अप्रैल 28 -- गरमपानी, संवाददाता। जंगलों में भीषण आग लगने का सिलसिला जारी है। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित थुवा की पहाड़ी में लगी आग दूसरे दिन मंगलवार को भड़कते हुए खैरना इंटर कॉलेज और पेट्रोल पंप के समीप तक पहुंच गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रिहायशी इलाकों के पास आग पर काबू पा लिया।सोमवार को लगी आग ने मंगलवार दोपहर बाद तेज हवाओं के चलते विकराल हो गई। आग तेजी से जंगल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और खड़ी चट्टानों तक फैल गई, जिससे वन कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भराड़ी और कठायतबाड़ा के जंगल रातभर जलते रहे वन क्षेत्राधिकारी भवाली विजय मेलकानी ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रों में फैली आग को नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन तेज...