खैरनपुर मदरसे के पास लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी
अयोध्या, जून 8 -- भेलसर, संवाददाता। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के खैरनपुर स्थित दारुल उलूम मखदूमिया मदरसे के बगल में शनिवार की देर शाम को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर रुदौली फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। रुदौली कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर शत्रोहन सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- मदरसे के पास लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू इसके अलावा भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.