मेरठ, जून 9 -- देहली गेट थाना पुलिस ने खैरनगर क्षेत्र से चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी बरामद करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। बीती दो जून को खैरनगर क्षेत्र से एक एक्टिवा स्कूटी चोरी होने के बाद पीड़ित ने तीन जून को थाना देहली गेट में शिकायत दर्ज कराई थी। आठ जून को मुखबिर की सूचना और संदिग्धों की तलाश के दौरान मछेरान तिराहे से जली कोठी चौराहे के बीच आरोपी दीपक पुत्र दीवान निवासी के-ब्लॉक, पुराना जैन मंदिर, थाना मेडिकल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वही एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई। उधर, देहलीगेट इंस्पेक्टर अतुल कुमार का कहना हैं कि आरोपी को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...