गोपालगंज, जनवरी 11 -- गोपालगंज , नगर प्रतिनिधि। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के समीप शनिवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं परिजन बिना शव का पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ लेकर घर चले गए। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी नागेंद्र भगत के 55 वर्षीय पुत्र अशर्फी भगत बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी बाइक पलट गई। साथ ही बाइक से नीचे आकर दब गए। ऐसे में आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अधेड़ की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.