महाराजगंज, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य धारा व परिवहन सेवा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत गुरुवार को डीएम कार्यालय में जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बस संचालकों के चयन की प्रक्रिया को गति दी गई। नए रूटों के निर्धारण पर भी मुहर लगाई गई।बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि वाहनों के संचालन के लिए उन रूटों को प्राथमिकता दी जाए, जहां अभी तक परिवहन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता को ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीणों को सुरक्षित और सीधी आवागमन सुविधा मिलेगी।एआरएम सर्वजीत वर्...