फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- छत से उपले लेने गई महिला अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन जीवित होने की आस में उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सालय फिरोजाबाद ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कस्बा खैरगढ़ निवासी कुशमा देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी प्रकाश चन्द्र प्रजापति मकान की छत पर रखे उपले उतारने गई थी। इसी दौरान महिला का अचानक पैर फिसल गया जिससे महिला गली में गिर गई और अचेत हो गई। आनन फानन में परिजन महिला को अचेतावस्था में शहर के निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही मृतका के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका ने अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.