नई दिल्ली, अगस्त 4 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के दशोली विकासखंड स्थित खैनूरी गांव को जोड़ने वाली आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाने और बुनियादी सुविधाओं की बहाली में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, ग्राम खैनूरी के ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री से संपर्क कर सड़क की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आपदा के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव के लगभग 120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ...