दरभंगा, मार्च 26 -- सिंहवाड़ा। खैनी नही देने पर सड़क किनारे खैनी लग रहे रामपुरा गांव के मो सुहैब को बदमाशो ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने इस मामले में मो अमन, मो सहादत को गिरफ्तार कर लिया। गांव में हुई घटना के बाद मो सुहैब ने सिंहवाड़ा थाना मे एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमे गांव के ही मो अमन, मो रियाज, मो अली, मो शहादत, मो राहत को नामजद आरोपित किया है। दर्ज एफआईआर मे बताया है कि देर शाम कलिता चौक रामपुरा में सडक किनारे बैठा हुआ था। उसी समय आरोपी मौके पर पहुंचकर खैनी की मांग करने लगा। जैसे ही मैं देने से इनकार किया कि आरोपियों ने हमला बोल दिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.