खैनी दुकान की दीवार काट 55 हजार रुपये की चोरी
जहानाबाद, मई 21 -- कुर्था, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शकुराबाद मोड़ के समीप सन्नी रामपुरी खैनी दुकान की दीवार में चोरों ने सेंधमारी कर थैला में रखे करीब 55 हजार रुपये चोरी कर ली। घटना बुधवार की रात की है। घटना स्थल थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्टेट हाइवे 69 है और पचास मीटर की दूरी पर कुर्था नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे लगे है। जिसका नियंत्रण कुर्था थाना से किया जाता है। इसके बावजूद कुर्था में चोरों का दु:साहस बढ़ गया है। इस संबंध में दुकान के मालिक सोहराब आलम ने बताया कि बुधवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर अपने घर निजामपुर चला गया था। गुरुवार की सबह जब दुकान खोले तो देखे कि सामान बिखरा पड़ा है और दीवाल से रौशनी आ रही है। साथ ही खैनी व्यापारी को देने के लिये थैली में 55 हजार रुपया रखे थे, वह थैली गायब है। दुकानदार ने इसकी सूचना कुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.