सहारनपुर, जून 19 -- देवबंद। भीषण गर्मी में जहां किसानों को सिचाईं के लिए पानी की आवश्यकता है वहीं नलकूपों पर चोरी का सिलसिला है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि किसानों को अपने खेतों में रात-रात भर जागकर सिंचाईं ही नहीं बल्कि अपने नलकूपों की सुरक्षा करने को भी मजबूर होना पड़ रहा है। देवबंद कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खेड़ा मुगल में चोरों ने एक ही रात में अशोक कुमार, रामकुमार माणिक चौधरी, साधुराम और कपिल कुमार के नलकूपों से कट आउट, स्टारटर आदि सामान चोरी कर लिया। परेशान किसानों ने चौकी पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी। इससे पूर्व भी क्षेत्र में नलकूपों पर उपकरण चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। चौकी प्रभारी नितिन मलिक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...