रामपुर, मार्च 29 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव निवासी महिला अपने घर पर अकेली थी। आरोप है पड़ोस का ही एक युवक महिला के घर में आ गया और गाली गलौज करने लगा। महिला के विरोध करने पर युवक ने अपने परिजनों को भी बुला लिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में महिला असमीन गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने खेड़ा टांडा गांव निवासी नाजिम, कामिल, फरमान, नाजिया, इशरत जहां और मुन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.