रामपुर, जनवरी 3 -- खेड़ा टांडा राजधानी मिल संपर्क मार्ग बनवाने को संसद को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बादल हो चुके मार्ग को सांसद निधि से बनवाने की अपील की गई है। स्वार तहसील के खेड़ा टांडा स्थित राजधानी मिल चौक से सैदाबाद संपर्क मार्ग तक रास्ता बदहाल हो चुका है। गांव निवासी समाजसेवी सुबहान अली और मोहम्मद जाहिद ने सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को पत्र देकर संपर्क मार्ग बनवाने की अपील की है। पत्र में लिखा है राजधानी मिल चौक से सैदाबाद मुख्य मार्ग तक करीब 300 मीटर रोड बदहाल है। पानी की निकासी न होने के कारण खड़ंजे के ऊपर पानी बह रहा है। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए काफी परेशानी होती है। उन्होंने रास्ते को बनवाने की संसद से अपील की है। सांसद ने भी आश्वासन दिया मार्ग को जल्दी बनवा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.