नई दिल्ली, अगस्त 10 -- रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' ने सोशल मीडिया पर बवाल ही मचा दिया है। आए दिन शो में नए खुलासे हो रहे हैं और ऐसा लगता है कि मेकर्स ने ऑडियंस की नब्ज पकड़ ली है। अब अपकमिंग एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार्स के फिर कुछ नए राज खुलेंगे। काजल राघवानी की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। वह पहली बार नेशनल टेलीविजन पर यह कुबूल करती नजर आएंगी कि जिस शख्स के साथ वह लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थीं, वह शादीशुदा शख्स उनके साथ करवाचौथ मनाने भी आता था। इसके अलावा पवन सिंह भी बातचीत के दौरान अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात करेंगे।खेसारी संग करवाचौथ मनाती थीं काजल? पहले बात काजल राघवानी के करेंगे। पत्रकार शुभांकर के साथ बातचीत में काजल राघवानी से जब पूछा गया कि वह क्यों ऐसे रिश्ते में गईं जहां पर सामने वाला शख्स शादीशुदा है...