नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- भोजपुरी इंडस्ट्री के म्यूजिक वीडियो का यूट्यूब पर बहुत बड़ा मार्केट है। ये गाने सिर्फ बिहार-पटना तक ही सीमित नहीं बल्कि पूरे इंडिया और भारत से बाहर भी खूब बजते हैं। छठ, होली, शादी, पार्टी या डीजे हर जगह भोजपुरी गानों की घुसपैठ हो चुकी है। मस्ती के मूड में जब लोग भोजपुरी गाने बजाते हैं तो असली डांस बाहर निकलता है। इन गानों के वीडियोज को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। कुछ तो 1 बिलियन का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं। सिंगर्स की बात करें तो इनके बीच भी तगड़ा कॉम्पिटीशन चलता है। यूट्यूब पर जो वीकली टॉप आर्टिस्ट की लिस्ट आती है उसमें तीन भोजपुरी सिंगर्स के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन है। एक फीमेल और दो मेल सिंगर्स में पवन सिंह पीछे रह गे हैं। वहीं फीमेल सिंगर ने खेसारी लाल को पीछे छोड़ा है। यहां देखें टॉप 3 सिंगर्स में किस...