मिर्जापुर, नवम्बर 13 -- विन्ध्याचल। भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार के छपरा विधानसभा से महागठ बंधन के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को विंध्याचल पहुंचकर विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि मां के दरबार में हमेशा आता हूं। यहां से मुझे प्रेम है। इसे चुनाव से न जोड़ा जाए। बिहार चुनाव पर कहा कि रिजल्ट क्या होगा क्या नहीं होगा ये मेरे लिए विषय नहीं है। मेरे लिए श्रद्धा विषय है। मैं मां के दर्शन के लिए आया हूं। चुनाव परिणाम पर कहा कि महागठबंधन की सरकार बन रही है। क्योंकि लोगों ने पलायन पर, शिक्षा पर, रोजी रोजगार पर वोट किया है। आप लोगों को देखा होगा कि 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। जब भी बढ़चढ़ कर वोट हुआ है तब सरकार बदली है। चुनाव जीतना मेरे लिए विषय नहीं है। मैं जिस व्यवस्था के चुनाव लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.