जहानाबाद, अप्रैल 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भैख गांव के बधार में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से किसान नरेन्द्र देव शर्मा के खेत में लगे खेसारी की फसल जलकर राख हो गया किसान के अनुसार आग लगने से दो बीघा खेत में फसल जल गयी। फसल पककर तैयार था एक-दो दिन में कटनी होने वाली थी। रात को अचानक खेत में आग लग गई जिससे कम से कम 40 से 50 हजार की फसल जल गई। रात्रि के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। निकट में कहीं पानी भी नहीं था। इस संबंध मे अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया है। फोटो- 02 अप्रैल जेहाना- 02 कैप्शन- प्रखंड के भैख गांव के बधार में अगलगी के बाद जला खेसारी की फसल।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.