बांका, फरवरी 4 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर बाजार स्थित सरकारी हाट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बेहद धीमी गति से चल रही है। बीते 23 दिसंबर से अंचल प्रशासन द्वारा अभियान शुरू किए जाने के बावजूद सवा महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हाट क्षेत्र का 15 से 20 प्रतिशत अतिक्रमण ही हटाया जा सका है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने स्थल निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा। बीडीओ ने बताया कि सरकारी भूमि को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले सीओ मनोज कुमार ने हाईकोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.