खेसर बाजार में बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र की मौत
बांका, अगस्त 25 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर बाजार के बाबू टोला निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दिलीप नारायण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र चंद्रशेखर सिंह उर्फ बच्चन सिंह (65) की सोमवार की सुबह बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर सिंह अपने घर के बाहर लगे सब्जी के पौधों में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- बांका : करंट की चपेट में आने से स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र की मौत वहां चिकित्सक डॉ. आफताब आलम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.