कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को एचएएल मैदान पर मैच हुए। जूनियर डिवीजन के एलीट ग्रुप मुकाबले में पैरामाउंट क्लब ने सदर्न क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। टीम की जीत में शिवम का आलराउंड प्रदर्शन निर्णायक रहा। उन्होंने 21 रन बनाए तथा गेंदबाज़ी में 26 रन देकर पांच विकेट चटकाए। वहीं सुमद्ध दुबे ने 23 रन का योगदान दिया जबकि मोहिब अंसारी ने 23 रन बनाने के साथ 18 रन पर दो विकेट हासिल किए। अंत में आदर्श कुमार ने 47 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। पैरामाउंट की इस जीत के साथ टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.