नई दिल्ली, अगस्त 9 -- नई दिल्ली। लगातार दो सप्ताह। दो सुपर 300 खिताब। दो अलग-अलग खिलाड़ी। किसी भी कोच को इन उपलब्धियों पर गर्व होना स्वाभाविक है और दक्षिण कोरिया के रहने वाले भारतीय बैडमिंटन कोच पार्क ताए-सांग भी इनसे कुछ अलग नहीं हैं। पार्क ने इस बारे में कहा, ये दो सप्ताह बेहद शानदार रहे। अब मुझे और भी अधिक खुशी हुई क्योंकि यह अश्मिता का पहला फाइनल था और उन्होंने खिताब जीत लिया। पार्क ने इससे पहले हैदराबाद में पीवी सिंधू के साथ चार साल बिताए। वह सिंधू के तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने तक इस स्टार भारतीय खिलाड़ी के साथ रहे। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन में उम्मीद जगा रही नई पीढ़ी पार्क ने कहा, जब मैंने सिंधु के साथ काम करना शुरू किया, तब वह पहले से ही विश्व चैंपियन थीं और उनके आसपास अच्छे सीनियर खिलाड़ियों का समूह था। इस बार मैंने सोचा, चलो...