नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आज का सितारा नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई गेंद, 'फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन' और बल्लेबाजों का दबदबा...टी-20 में यह समीकरण हमेशा तेज गेंदबाजों के पक्ष में रहा है। लेकिन वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन इस थ्योरी को लगातार तोड़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को अकील ने चार विकेट झटके। इनमें दो पावरप्ले में थे।पावरप्ले के बॉस क्यों?: अकील ने अपने करियर की 260 पारियों में से 139 बार पहला ओवर फेंका है यानी आधे से ज्यादा मौकों पर नई गेंद के साथ शुरुआत। 2023 के बाद से यह ट्रेंड और तेज हुआ है। उनके कुल ओवरों का 51.8% पावरप्ले (ओवर 1-6) में आया है, जो दुनिया के शीर्ष स्पिनरों में सबसे ज्यादा है। इस सूची में अफगानिस्तान के अल्लाह गजनफर (52%) के बाद अकील दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन विकेट लेने के मामले में वह...