खेल .. कृष्णांजलि ने जु जित्सु में जीता स्वर्ण
हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- --फोटो-- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी की कृष्णांजलि जोशी ने श्रीलंका में आयोजित एशियन रीजनल जु-जित्सु चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। 10 से 12 अप्रैल तक श्रीलंका में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। अंडर-16 आयु वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णांजलि ने 'जु-जित्सु ने-वाजा' और 'जु-जित्सु फाइटिंग' में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इससे पहले वे बैंकॉक में आयोजित एशियन प्रतियोगिता में तीन पदक जीत चुकी हैं। यह भी पढ़ें- खेल ... सिंथिया स्कूल के कैडेट्स ने जीते 6 गोल्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.