लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। स्पोर्ट्स गैलेक्सी मैदान पर क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की देखरेख में आयोजित अंडर-16 चयन ट्रायल संपन्न हुए, जिसमें 150 खिलाड़ियों को चयन किया गया है। दो दिवसीय ट्रायल में 430 दावेदारों में से 90 खिलाड़ी चुने गए, जबकि इंटर डिस्ट्रिक्ट और बीबीडी लीग के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अन्य 60 खिलाड़ियों को सीधा प्रवेश मिला। सीएएल उप सचिव सुभांश कुमार ने बताया कि अब इन चयनित खिलाड़ियों के बीच अभ्यास मैच होंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को उत्तर प्रदेश अंडर-16 टीम के लिये होने वाले चयन ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.