खेल------लखनऊ फुटबॉल टीम के गठन को चयन ट्रायल आज और कल
लखनऊ, सितम्बर 3 -- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से सात से 14 सितंबर तक आगरा में सब जूनियर बालक स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन चार सितंबर और मंडल स्तरीय चयन पांच सितंबर को शाम तीन बजे चौक स्टेडियम में होगा। चयन में एक जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को बोन एज टेस्ट, जन्म प्रमाण पत्र, सीएसआर, पंजीकृत मोबाइल नंबर वाला आधार कार्ड और फोटो साथ लाना अनिवार्य है। खिलाड़ी चौक स्टेडियम में मनीष यादव से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- दीनदयाल स्कूल में होगा फुटबाल टीम का ट्रायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.