लखनऊ, अगस्त 17 -- 18 अगस्त को होने वाले चयन ट्राय किये गए स्थगित ​लखनऊ, संवाददाता।लखनऊ तैराकी टीम के गठन को होने वाले ट्रायल अब 19 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित किये जायेंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अनुसार 18 अगस्त को होने वाले ट्रायल अपरिहार्य कारणों से स्थगति कर दिये गए हैं।क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा के अनुसार वाराणसी में 30 अगस्त से एक सितम्बर तक प्रदेश स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। लखनऊ टीम के गठन को चयन ट्रायल की तिथि अब 19 अगस्त कर दी गई है।​क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों (उन्नाव, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर और हरदोई) के खिलाड़ी भी अपने जनपदों में ट्रायल प्रक्रिया पूरी कर निर्धारित तिथि ...