खेल------जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में रचना गोविल ने जीते दोहरे स्वर्ण
लखनऊ, सितम्बर 3 -- देहरादून में आयोजित 45वीं जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में लखनऊ की निशानेबाज रचना गोविल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बाल विद्या मंदिर स्थित शूटिंग अकादमी में अभ्यास करने वाली रचना ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दोनों आयु वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। रचना ने 45 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में उन्होंने 400 में से 360 अंक हासिल किए। यह प्रदर्शन उनके पिछले स्कोर से भी बेहतर रहा। इससे पहले जुलाई 2026 में आयोजित यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रचना ने 352 अंक अर्जित किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.