लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच अंश यादव की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने सीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में कूह स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से पराजित किया। बुधवर को सिंड्रा खेल मैदान पर खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कूह क्लब ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाये। कुशाग्र सिंह ने सबसे अधिक 27 रन बनाये। ध्रुव की ओर से अभिषेक कौशल ने तीन और अंश यादव ने दो विकेट लिये। जवाब में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 139 रन बनाये और जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- डायमंड क्लब ने खांडेकर एकेडमी को 7 विकेट से हराया अंश ने 43 गेंदों में छह चौके, चार छक्के की बदौलत नाबाद 73 रन बनाये। यह भी पढ़ें- 10 विकेट की जीत के साथ अशोका ज्योति फाइनल में

हिंदी हिन्दुस्तान की ...