लखनऊ, दिसम्बर 20 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और यूपी हॉकी संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 26 से 31 दिसम्बर तक गोमती नगर विजयंत खंड स्टेडियम स्थित मो. शाहिद हॉकी टर्फ पर खेली जायेगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से तकरीबन दो दर्जन से अधिक टीमें प्रतिभाग करेंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा के अनुसार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली लखनऊ हॉकी टीम के गठन को चयन ट्रायल गोमती नगर स्थित विजयंत खंड स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे। 22 को जिला स्तरीय और 23 को मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.