खेल-----सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज
लखनऊ, जुलाई 19 -- सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, कानपुर रोड कैंपस की मेजबानी में सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के सीबीएसई स्कूलों के तैराक हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी, निदेशक अनुज अवस्थी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत हुई। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के तैराक फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई, मेडले और रिले स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: दीक्षा विश्वकर्मा का राज्य तैराकी प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.