खेल-----सीएमएस के कृष्ण दुबे का स्वर्णिम प्रदर्शन
लखनऊ, जून 17 -- अलीगंज स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल प्रथम कैंपस के कक्षा-11 के छात्र कृष्ण दुबे ने लखनऊ जिला सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन की देखरेख में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया गया। यह जानकारी सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कृष्ण दुबे ने अपनी अभूतपूर्व तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 400मी. इंडीविजुअल मिडले प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण जबकि 100 मी एवं 200 मी बटरफ्लाई स्पर्धाओं में दो रजत पदक अपने नाम किया है। इस तैराकी चैंपियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने विद्यालय के इस होनहार तैराक को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.