लखनऊ, अप्रैल 26 -- सीएएल ऑरेंज और सीएएल एलीट्स ने अपने मुकाबले जीतकर एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में सीएएल एलीट्स ने सीएएल ईगल्स को 62 और सीएएल ऑरेंज ने सीएएल ब्लू को 108 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। ब्लेज विलो गोमती नगर स्टेडियम पर खेले गए मैच में सीएएल ऑरेंज ने पहले बल्लेबाजी की और 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 191 रन बनाए। आर्यन यादव ने नौ चौकों और दो छक्कों की बदौलत 68 रन जुटाए। ब्लू की ओर से शेख अहमद ने पांच विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू की टीम 21.1 ओवर में 83 रनों के योग पर सिमट गई। प्रथमेश पांडेय ने 25 रन बनाए। ऑरेंज की ओर से अभय सोनी ने तीन और रिदम ने दो विकेट चटकाए।यश साहनी मैदान पर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.