लखनऊ, फरवरी 13 -- खेल के मैदान पर क्रिकेट और भारतीय संस्कृति के अनूठे मेल के साथ सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का आगाज होने जा रहा है। सीजन-1 के लिए 14 और 15 फरवरी को लखनऊ की यॉर्कर क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। 15 से 40 वर्ष के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें भाग लेकर अपना हुनर दिखा सकते हैं। सनातन क्रिकेट क्लब की देखरेख में आयोजित होने वाली लीग में विजेता टीम 31 लाख और उपविजेता 15 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। बेहतरीन खिलाड़ियों को कार और बाइक जीतने का मौका मिलेगा। चयनित खिलाड़ी मार्च में इंदौर में आयोजित मुख्य टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.