लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ। अंडर-20 पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप 8 से 13 अप्रैल तक मुरादाबाद में आयोजित की जायेगी। इसके लिए लखनऊ मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। यह जानकारी लखनऊ फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल ने दी। टीम में विशाल, राज, आर्यन, मोहम्मद कैफ खान, रोहित, भविष्य, आकाश, शाहिद, अर्श, रेहान, कबीर, साकिब, शिवम, सत्यम, कैफ और शिवांश को शामिल किया गया है। आरक्षित खिलाड़ियों में दिलनवाज, अरिहंत, मिर्जा और अनुकल्प को जगह मिली है। टीम मैनेजर पान सिंह को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...