लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। नागपुर में आयोजित हुई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली लखनऊ की इंदीवरा बिष्ट और मान्वी ने अपने पंचों का लोहा मनवाया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की जा रही जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ी एक बार फिर रिंग में उतरने को तैयार है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होते हुए भी दोनों खिलाड़ियों का सपना मैरीकॉम की तरह ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का है।इंदीवरा ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बहन जुनाली बिष्ट को देखकर बॉक्सिंग में कदम रखा है। स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी 15 वर्षीय मुक्केबाज इंदीवरा ने बताया कि उन्होंने आरईसी कम्बाइंड नेशनल में कांस्य पदक जीता है। इस वर्ष अप्रैल में उन्होंने नेशनल बॉक्सिंग में प्रतिभाग किया लेकिन क्वार्टर फाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.