खेल-----लखनऊ की पावनी ने लगाया स्वर्ण पर निशाना
लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ तीरंदाजी अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पावनी कनौजिया ने सीआईएससीई रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर-14 इंडियन राउंड वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ का नाम रोशन किया। 18 और 19 अगस्त को ला मार्टिनियर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में पावनी ने सेंट एग्नेस लोरेटो डे स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। वह कक्षा छह की छात्रा हैं। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही पावनी ने सीआईएससीई उत्तर प्रदेश टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। अब वह 17 से 19 सितंबर तक राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश में होने वाली सीआईएससीई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी प्रतियोगिता के अंडर-14 इंडियन राउंड वर्ग में सेंट थॉमस मिशन हाईस्कूल के कक्षा सात के छात्र अध्रित रंजन ने भी प्रतिभाग किया और छठी रैंक हासिल की। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.