खेल-----यूपी पावरलिफ्टिंग टीम में लखनऊ के पांच खिलाड़ी
लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। यूपी की पावरलिफ्टिंग टीम में शहर के पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है। ये खिलाड़ी 23 से 28 जून तक हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर चैंपियनशिप में जीत के लिए जोरआजमाइश करेंगे। पावरलिफ्टिंग लखनऊ एसोसिएशन के सचिव शत्रुघन लाल के अनुसार चयनित टीम के तहत सब जूनियर वर्ग के 52 किग्रा में वर्षा रावत का चयन हुआ है, जबकि जूनियर वर्ग के तहत 63 किग्रा में यशी श्रीवास्तव, 84 किग्रा में प्रज्ञा उपाध्याय, 105 किग्रा में चंद्रभान सिंह राणा और 105 किग्रा से अधिक भारवर्ग में पार्थो गांगुली को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- जिले के पांच खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.