लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा व दिल्ली के वंश बिष्ट ने आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल के सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई। युगल में तीसरी वरीय मुकिल रामानन, रिकी चौधरी और मयंक शर्मा व वंश नंदल ने फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। एसडीएस टेनिस अकादमी की देखरेख में लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में खेले जा रहे मुकाबले में एकल के पहले सेमीफाइनल दिल्ली के मयंक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। शीर्ष वरीय मयंक शर्मा ने आठवीं वरीय हरियाणा के अर्नत्या ओह्ल्यान को 6-1, 6-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली के वंश बिष्ट ने फाइनल में जगह बनाई हालांकि यह मुकाबला पूरी तरह नहीं खेला जा सका। हरियाणा के वंश नंदल ने मैच बीच में ही छोड़ दिया। उस समय वंश बिष्ट पहले सेट में 4...