लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रहे खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी चैंपियनशिप से भारत की दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपना नाम वापस ले लिया है। चार बार की ओलंपियन और पूर्व विश्व नंबर वन दीपिका कुमारी पारिवारिक कारणों के चलते इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। हिन्दुस्तान से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग न करने की बात कही। मीडिया से बातचीत में उनके पति और ओलंपियन तीरंदाज अतानु दास ने भी इसकी पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...