लखनऊ, जनवरी 3 -- पूर्व मंत्री और पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रजा ने कहा कि बीसीसीआई ने देश की जनभावनाओं का पूर्ण सम्मान करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और बीसीसीआई को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों और उत्पीड़न के बीच राष्ट्रीय भावनाओं को प्राथमिकता दी गई है। यह फैसला न केवल करोड़ों भारतवासियों की भावनाओं की जीत है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि भारत अपनी एकता, अखंडता और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए किसी भी स्तर पर दृढ़ है। हम विश्व पटल पर यह संदेश स्पष्ट करना चाहते हैं कि भारत अपने नागरिकों और सनातनियों की सुरक्षा व सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.