लखनऊ, फरवरी 13 -- बप्पा श्री नारायण वोकेशनल (बीएसएनवी) पीजी कॉलेज की 55वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शुक्रवार को आयोजित हुई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5000 मीटर रेस, सेक रेस और विभिन्न दौड़ के फाइनल मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। इस वर्ष ओम सिंह (छात्र वर्ग) और नेहा गुप्ता (छात्रा वर्ग) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के बीच खेला गया क्रिकेट मैच और म्यूजिकल चेयर रहा, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव शर्मा और प्राचार्य प्रो. संजय मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.