लखनऊ, अप्रैल 15 -- आइटा टैलेंट सीरीज अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट लखनऊ, संवाददाता।बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त मोहम्मद हमदान ने टूर्नामेंट के टॉप सीड आरिश सेठी को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 3-6, 6-3, 6-1 से पराजित कर उन्हें चैंपियन बनने की दौड़ से बाहर कर दिया। गोमतीनगर के विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम के टेनिस एरिना में खेले जा रहे आइटा टैलेंट सीरीज अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को पहले सेट में पिछड़ने के बाद हमदान ने शानदार बेसलाइन खेल दिखाते हुए अगले दोनों सेट जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं सातवीं वरीयता प्राप्त अर्णव श्रीवास्तव ने तीसरी वरीयता प्राप्त अविघ्न वर्मा को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराकर एक और अपसेट किया। यह भी पढ़ें- 10 विकेट की जीत के साथ अशोका ज्योति फाइनल में अन्य मुकाबलों में अद्विक...