लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, संवाददाता। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्व. डॉ. केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के अथर्व शर्मा के खिलाफ उलटफेर भरी जीत के साथ एकल सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह व अंशुमान सिंह हार के साथ बाहर हो गए। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन और एसडीएस टेनिस अकादमी की देखरेख में खेले जा रहे टूर्नामेंट में बुधवार को एकल क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीय दिल्ली के सार्थक सूदन ने उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह को 6-3, 1-6, 6-0 से हराया। दूसरी ओर चौथी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन ने पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह के खिलाफ पहले सेट में टाईब्रेक में 7-6(5) से बढ़त बनाई। दूसरे सेट में जब मुकिल 3-0 से आगे थे तभी अंशुमान ने मैच छोड़ दिया जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.