लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ, संवाददाता। एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिये खेले जा रही रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-13 के लीग मुकाबलों में शुक्रवार को सीएएल नाइट्रो, सीएएल ग्लैडिएटर्स और सीएएल ब्ल्यू ने अगले दौर में जगह बनाई। सीएएल नाइट्रो ने सीएएल क्रूसेडर्स को दो विकेट से हरा दिया। क्रूसेडर्स ने 140 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे नाइट्रो की टीम ने 23.3 ओवरों में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट साहनी 42 और विश्वांक राजपूत ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सात्विक सिंह ने चार और कियान ने दो विकेट चटकाए।दूसरे मैच में सीएएल ग्लैडिएटर्स ने सीएएल हरीकंस को छह विकेट से मात दी। हरीकंस के 101 रनों के मामूली लक्ष्य को ग्लैडिएटर्स ने महज 13.4 ओवरों में चार विकेट खोकर पा लिया। विवान मिश्रा ने 45 और प्रेमांक तिवारी ने 23 रनों की उपयोगी पारियां ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.