लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ, संवाददाता। उद्यमी व समाज सेवी शिवम विजय साहू को बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ का चेयरमैन सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई एसोसिएशन की कार्यकारिणी सभा की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री ने रखा जिसका सचिव सहदेव सिंह ने समर्थन किया। इस प्रस्ताव को सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वीकार किया। बैठक के बाद अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री व सचिव सहदेव सिंह ने बताया कि शिवम विजय साहू की नियुक्ति से बॉक्सिंग खेल को लखनऊ में नया आयाम मिलेगा और लखनऊ के बॉक्सरों की सुविधाओं मे बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित चेयरमैन शिवम विजय साहू ने कहा कि हम बॉक्सिंग के लखनऊ में और ज्यादा विस्तार के लिए काम करेंगे। यह भी पढ़ें- केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मुक्केबाजों ने दिखाया दम हमारा प्रय...